
शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजें शामिल करनी है। अनहेल्दी चीजें अक्सर शरीर को बीमार बना देती है। इसबगोल की भूसी हेल्दी चीजों में शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने तक इसबगोल की भूसी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है, जो खाने में कुछ खास नहीं होती, लेकिन यह आयुर्वेद में सदियों से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।
इसबगोल की भूसी में मुख्य रूप से आहारीय फाइबर, कम कैलोरी, प्रोटीन, थोड़ा वसा, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको एक महीने तक रोज इसबगोल की भूसी खानी चाहिए। इसमें पोटैशियम होता है।
इसबगोल की भूसी में फाइबर होता है और फाइबर पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना एक महीने तक इसबगोल की भूसी खानी चाहिए। आपकी काफी आराम मिलेगा।
जो लोग रोजाना एक महीने तक रोज इसबगोल की भूसी खाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
हालांकि, आपको एक महीने तक रोज इसबगोल की भूसी खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। इसबगोल की भूसी ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in