इन परेशानियों से राहत के लिए जरूर खाएं ज्वार की रोटी


By Vinay Shuklauniversetv.in

ज्वार की रोटी खाना

सर्दियों में शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना है। अनहेल्दी चीजें शरीर को अक्सर बीमार बना देती है। इन्हीं, में ज्वार की रोटी भी शामिल है।

ज्वार की रोटी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना ज्वार की रोटी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

ज्वार की रोटी में मौजूद पोषक तत्व

ज्वार की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, ग्लूटेन-मुक्त, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको ज्वार की रोटी का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में ज्वार की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

ज्वार की रोटी में कैल्शियम होती है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम ज्वार की रोटी का सेवन करना चाहिए।

पेट रहता है चकाचक

जो लोग रोजाना ज्वार की रोटी खाते हैं, तो इससे उनका पेट चकाचक हो सकता है क्योंकि फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।  

ज्वार की रोटी लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको ज्वार की रोटी खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्वार की रोटी ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in