रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Vinay Shuklauniversetv.in

मूंग की दाल है जरूरी

दाल हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती रही है। ये खाने में काफी टेस्टी होती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को निरोग रखने का काम करते हैं। दाल में मूंग की दाल भी शामिल है।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अंकुरित मूंग में मौजूद पोषक तत्व

अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

खून की कमी होगी पूरी

अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग रोजाना सुबह में एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाते हैं, तो इससे उनका पेट एकदम अच्छा रहता है। इसमें फाइबर जाता है और फाइबर पेट के लिए काफी बेस्ट माना जाता है। एक बार खाना जरूर।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खानी चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

अंकुरित मूंग लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको अंकुरित मूंग खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में ही खाएं। मजे मजे में ज्यादा न खाएं। अंकुरित मूंग ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in