
शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजें ज्यादा से ज्यादा शामिल करनी चाहिए क्योंकि ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इन्हीं, में आंवला भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप स्टीम आंवला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आंवला में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको स्टीम आंवला खाना चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम आपके दिल का खास ख्याल रखता है।
जो लोग रोजाना स्टीम आंवला खाते हैं, तो इससे उनका पेट एकदम चकाचक रहता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और फाइबर आपके पेट का ख्याल रखता है।
स्टीम आंवला में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए हमारी आंखों का ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना स्टीम आंवला खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको स्टीम आंवला का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
हालांकि, आपको स्टीम आंवला खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में खाना चाहिए। स्टीम आंवला ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in