
शकरकंद खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके चलते इसे खाएं बिना सर्दियां अधूरी अधूरी सी लगती है। आपने जगह जगह इसके स्टॉल भी लगे हुए देखें होंगे। हालांकि यह पोषक तत्वों का भंडार भी होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना शकरकंद का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शकरकंद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आप शकरकंद खा सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए शकरकंद किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट का ख्याल रखता है। एक बार जरूर इसका सेवन करें।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको शकरकंद खानी चाहिए क्योंकि यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।
शकरकंद में आयरन होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने के काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम शकरकंद का सेवन करना चाहिए।
हालांकि, आपको सर्दियों में शकरकंद खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in