
अगर हम सफेद तिल की बात करें, तो ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं और पोषक तत्वों का भंडार भी होते हैं। सफेद तिल अमूमन खाने की अधिकतर डिश में इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे डिश की रौनक बढ़ जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सफेद तिल खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सफेद तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बड़े से बड़े रोग को ठीक कर सकते हैं।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए सफेद तिल किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर पेट का ख्याल रखने का काम करता है। एक बार जरूर खाएं।
सफेद तिल आयरन के रिच सोर्स होते हैं और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। वहीं, शरीर में खून की कमी होने से व्यक्ति को एनीमिया हो सकता है।
जो लोग कमजोर मसल्स की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी रोजाना सफेद तिल का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
जो लोग रोजाना सफेद तिल खाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है। कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी होता है और कैल्शियम सफेद तिल में होता है।
हालांकि, आपको सफेद तिल का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in