
आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो गई है कि न तो हम टाइम पर खाना खा पाते हैं, न ही टाइम पर सो पाते हैं और एक्सरसाइज न करने का तो कहना ही क्या। नहीं तो बीमार होते टाइम नहीं लगता।
शरीर को अगर आप निरोग रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। एक्सरसाइज में सबसे आसान एक्सरसाइज वॉक करना है।
आपको सुबह और शाम वॉक करनी चाहिए। लोग अलग अलग तरीके से वॉक करते हैं। कुछ जूते पहनते हैं, तो कुछ नहीं। कुछ खाली पेट करते हैं, तो कुछ भरे पेट। कुछ तेज वॉक करते हैं, तो कुछ स्लो वॉक करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप स्लो वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों के लिए स्लो वॉक किसी अमृत से कम नहीं है। इससे आपका दिमाग शांत हो सकता है और आपका स्ट्रेस कम हो सकता है।
जो लोग खराब पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपने डेली रूटीन में स्लो वॉक शामिल करनी चाहिए। इससे आपका पेट एकदम रिलैक्स हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना स्लो वॉक करनी चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है और डायबिटीज में शुगर लेवल मेंटेन करना होता है।
रोजाना सुबह या शाम स्लो वॉक करने से धीरे-धीरे आपका स्टैमिना बढ़ता है, जिससे आपकी स्पीड तेज हो सकती है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in