सूखे और फटे होंठों को कैसे ठीक करें?


By Vinay Shuklauniversetv.in

फटे होंठों के लिए नुस्खे

होंठ का सूखना सामान्य है, लेकिन इतना सामान्य नहीं कि आप इस समस्या को इग्नोर करने लगें। अगर आप भी फटे और सूखे होंठ से परेशान हैं, तो इन उपायों को मदद लें।

नारियल तेल या देसी घी लगाएं

नारियल तेल और देसी घी दोनों ही नेचुरल मॉइस्चराइजर हैं। रात को सोने से पहले होंठों पर हल्की मालिश करें। सुबह तक होंठ मुलायम और स्मूद हो जाएंगे।

दिनभर रहें हाइड्रेटेड

सूखे होंठों की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि होंठों में नमी बनी रहे।

शहद और चीनी से करें स्क्रब

थोड़ा शहद और बारीक चीनी मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह डेड स्किन हटाता है और होंठों को नेचुरल पिंक बनाता है।

दूध की मलाई या गुलाब

रात को होंठों पर मलाई या गुलाब की पंखुड़ी का पेस्ट लगाएं। यह नेचुरल उपाय होंठों को सॉफ्ट, पिंक और ग्लोइंग बनाता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो होंठों की ड्राईनेस और क्रैकिंग को ठीक करते हैं। इसे दिन में दो बार लगाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

बार-बार जीभ से न चाटें

होंठ चाटने से वे और ज्यादा सूख जाते हैं। इसके बजाय मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं जो होंठों की नमी को लॉक करे।

लो-क्वालिटी लिपस्टिक से बचें

कई बार सस्ते या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स होंठों को ड्राई बना देते हैं। नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाली, विटामिन E या शीया बटर युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें।

सही मॉइस्चराइजिंग से होंठ फिर से बनेंगे नरम, गुलाबी और खूबसूरत। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।