सर्दियों में गुड़ के साथ ये चीजें खाने से रहेंगे हेल्दी


By Vinay Shuklauniversetv.in

गुड़ होता है हेल्दी

शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व बड़े से बड़ी बीमारियों को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। इनमें गुड़ भी शामिल है।

गुड़ के साथ खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो अगर आप गुड़ के साथ खाते हैं, तो इससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसमें मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट (चीनी), आयरन (लोहा), कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, कॉपर, विटामिन-बी6 और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।

गुड़ और तुलसी है बेस्ट

गुड़ के साथ तुलसी खाने का सबसे बड़ा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है। ये दोनों ही चीजें पोटेशियम का रिच सोर्स होती है और पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।

गुड़ के साथ घी खाएं

जो लोग कब्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को सर्दियों में गुड़ के साथ घी का सेवन करना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

गुड़ के साथ शहद खाएं

अगर आप गुड़ के साथ शहद मिक्स करके खाते हैं, तो इससे आपकी इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है क्योंकि इन दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक होती है।

गुड़ और हल्दी का सेवन करें  

गुड़ और हल्दी दोनों में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना सर्दियों में गुड़ के साथ हल्दी खानी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।  

गुड़ के साथ चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको सर्दियों में गुड़ के साथ ये चीजें खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in