
सर्दियों में अक्सर सेहतमंद चीजें खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस मौसम में अक्सर बीमार होने का खतरा बना रहता है। इन्हीं, हेल्दी चीजों में दही भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में दही खा रहे हैं, तो आपको किन बातों का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
दही में मुख्य रूप से प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी12, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोबायोटिक्स, सोडियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आपको सर्दियों में रात में दही खाने से बचना चाहिए। आप इसे दोपहर में खाना खाने के बाद बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि दही ज्यादा देर तक की न हो।
हालांकि आपको दही खाते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में ही खाना चाहिए क्योंकि दही अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में आपको दोपहर खाना खाने के बाद दही का सेवन करना चाहिए।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको दोपहर में रोजाना दही खाना चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
जो लोग दोपहर में खाना खाने के बाद दही खाते हैं, तो इससे उनका वजन काफी कम हो सकता है क्योंकि इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in