तुलसी के पास ये चीजें रखने से होगी धन वर्षा


By Vinay Shuklauniversetv.in

तुलसी का पौधा होता है शुभ

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे में भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी दोनों का वास होता है। ऐसे में आपको रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए।

तुलसी के पौधे की पूजा करना

घर में रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है। परिवार की दिन-रात तरक्की होने लगती है। गृह क्लेश का खात्मा होने लगता है।

तुलसी के पास रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप तुलसी के पास रखते हैं, तो इससे आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

शालिग्राम जी रखें

जो जातक धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसे में उन जातकों को तुलसी के पास शालिग्राम जी को जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

मनी प्लांट रखें

तुलसी के पास अगर आप मनी प्लांट रखते हैं, तो इससे आपको कर्ज जैसी भयंकर समस्या से निजात मिल सकती है। एक बार यह ऐसा जरूर करें। रिजल्ट आपके सामने होगा।

मिट्टी का दीपक रखें

अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं, और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी के पास एक मिट्टी का दीपक रखना चाहिए।

तुलसी के गमले में कलावा बांधें

तुलसी के गमले में पीले या फिर लाल रंग का कलावा बांधने से आपकी सारी मनोकामनाएं धीरे-धीरे पूरी हो सकती है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बन सकते हैं।

नकारात्मक भाव न रखें

हालांकि, आपको तुलसी के पास इन चीजों को रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in