
अगर दीपक जलाने की बात करें, तो भारतीय संस्कृति और परंपरा में दीपक जलाने की प्रथा रही है। आपने अक्सर देखा भी होगा कि पूजा-पाठ में हमेशा दीपक जलाया जाता है। इससे जीवन में खुशहाली आती है।
आज हम आपको घर के उन स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप शाम को दीपक जलाते हैं, तो इससे आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का आगमन हो और आपके घर में रखी धन की तिजोरी कभी खाली न हो, तो इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। जल्द ही इसके पॉजिटिव रिजल्ट आएंगे।
जो लोग घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को शाम के समय पूजनीय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। आपका काम हो जाएगा।
रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे तेल का दीपक जलाने से आपको कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके चलते आपके आपको लंबे समय से अटका धन भी मिल सकता है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, आंगन में भी दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके बिगड़ काम धीरे-धीरे बन जाएंगे। दिन-रात तरक्की हो सकती है।
घर के इन स्थानों के अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप किस दिशा में घी का दीपक जला रहे हैं। आपको इसके लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए।
उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे होने लगती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in