
मंगल देव अलग-अलग राशियों में गोचर करते रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें, कि इस बार 7 दिसंबर 2025 को मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव धनु राशि में गोचर करेंगे।
मंगल देव के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें और आप भी लकी साबित हो सकें।
यह भाव गहरे परिवर्तन, आर्थिक सतर्कता और भावनात्मक परतों से जुड़ा है। कुछ छुपे हुए मामले सामने आ सकते हैं, जिससे समाधान आसान होगा। दृष्टि प्रभाव से एकादश, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय होंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भाव साझेदारी, विवाह और सहयोग का क्षेत्र है। कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतुलन रखने पर रिश्ते मजबूत होते हैं। दृष्टि प्रभाव से दशम, प्रथम और द्वितीय भाव भी प्रभावित रहेंगे। करियर में तेजी आ सकती है।
मंगलदेव आपकी सोच का दायरा बढ़ा सकते हैं और नई दिशा देने की प्रेरणा दे सकते हैं। उनके दृष्टि प्रभाव से द्वादश, तृतीय और चतुर्थ भाव भी सक्रिय रहेंगे। इससे यात्रा, संवाद और भावनात्मक मजबूती बढ़ सकती है।
मंगलदेव छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव कार्य, स्वास्थ्य और प्रतियोगिता का क्षेत्र माना जाता है। मंगलदेव आपको मेहनत और चुनौतियों को पार करने की प्रेरणा दे रहे हैं।
दृष्टि प्रभाव से नवम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय हो होंगे। इससे आध्यात्मिक खोज, आत्मचिंतन और व्यक्तिगत शक्ति बढ़ सकती है। धीरे-धीरे आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in