शादी में मेहंदी का चढ़ेगा डबल रंग, आजमाएं ये ट्रिक्स


By Vinay Shuklauniversetv.in

मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें?

मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, शादी की खुशियां उतनी ही बढ़ जाती हैं। हालांकि, कई बार मेहंदी फीकी पड़ जाती है। जानिए इन असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में जो मेहंदी का रंग दोगुना कर देंगे।

नींबू-चीनी का मिश्रण

मेहंदी सूखने के बाद नींबू-चीनी के मिक्सचर को कॉटन से हल्के हाथों अप्लाई करें। यह डिजाइन को सेट करता है और रंग गहरा करता है।

कॉफी या चाय मिलाएं

मेहंदी के पेस्ट में थोड़ा-सा कॉफी पाउडर या चाय का पानी मिलाने से रंग काफी गहरा आता है। यह एक पुराना और कारगर नुस्खा है।

लौंग की भाप

सूखी मेंहदी पर लौंग की भाप देना सबसे असरदार तरीका है। भाप से कलर डेवलप होकर डार्क मरून बनता है।

मेहंदी सूखने के बाद हाथ न धोएं

हाथों पर मेहंदी रचाने के बाद कम से कम 6–8 घंटे तक पानी को हाथ न लगाएं। जितनी देर पेस्ट हाथ पर रहेगा, उतना गहरा स्टेन बनेगा।

सरसों का तेल लगाएं

मेहंदी खुरचकर हटाने के बाद सरसों का तेल लगाएं। तेल गर्माहट देता है और रंग गहरा करता है।

साबुन का यूज न करें

मेहंदी हटाने के 24 घंटे बाद तक साबुन न लगाएं। साबुन रंग फीका कर देता है। इसलिए साबुन के इस्तेमाल से बचें।

नेचुरल मेहंदी चुनें

केमिकल वाली मेंहदी रंग तो तेज देती है, लेकिन उतनी देर टिकती नहीं। ऑर्गेनिक मेंहदी का कलर धीरे-धीरे गहरा और ज्यादा समय तक रहता है।

शादी का ग्लो मेहंदी के रंग से ही पूरा होता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।