
हिंदू धर्म में शमी का पौधा काफी महत्व रखता है। इस पौधे में शनिदेव का वास होता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। हालांकि, इसके कुछ नियम भी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए, ताकि आपकी हर मनोकामना बेहद आसानी से पूरी हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप घर में शमी का पौधा लगा रहे हैं, तो आपको इसके लिए आपको दक्षिण दिशा का चयन करना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा।
आप घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह पौधा इस तरह लगा हो कि घर से बाहर निकलते समय शमी का पौधा आपके दाहिनी ओर हो।
शमी के पौधे को कभी भी घर के कमरों के अंदर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करने की गलती करते हैं, तो इससे आपके घर में कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। शमी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर लगाएं।
आपको कभी भी शमी और तुलसी के पौधे को बिल्कुल पास-पास नहीं लगाना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इससे गृह क्लेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
शमी के पौधे वाली जगह को आपको साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस जगह पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
नियमित रूप से शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in