
सर्दियों में अंडे खाना नॉर्मल है। आपको बाजार जगह जगह अंडे देखने को मिल जाएंगे। अंडे हमारे शरीर को सर्दियों में गर्म रखने के साथ प्रोटीन प्रदान करते हैं। ये खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में ज्यादा अंडे खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अंडे में प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-बी12, राइबोफ्लेविन, कोलीन, आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
जिन लोगों को ज्यादा अंडे खाने की आदत होती हैं, तो इससे उन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपका दिल बीमार हो सकता है।
इन दिनों लोग तेजी से डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखना पड़ता है। ऐसे में ज्यादा अंडे खाने से आपको डायबिटीज हो सकती हैं।
अगर आप बहुत ज्यादा अंडे खाते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और आप गैस, पेट दर्द, अपच जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। यही सेहत के लिए बेहतर भी है।
मेडिकल साइंस की भाषा में जो लोग पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।
हालांकि, आपको इन समस्याओं से राहत के लिए अंडे लिमिट में खाने चाहिए। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए आप रोजाना एक अंडा खा सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in