
आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि न हो हम एक्सरसाइज कर पाते हैं, न ठीक से खाना खा पाते हैं और न ही टाइम पर सो पाते हैं। इसके चलते हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
रोजाना 6 घंटे की नींद लेने से शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इसके चलते टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए 6 घंटे से कम नींद नहीं लेनी चाहिए। 6 घंटे से कम नींद लेने से आपके दिल की धड़कन बढ़ सकती है।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको 6 घंटे से कम नींद नहीं लेनी चाहिए। नहीं, तो इम्यूनिटी वीक हो सकती है।
6 घंटे से कम नींद लेने पर आपकी याददाश्त पर असर पड़ सकता है। इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। लंबे समय तक याददाश्त कमजोर होने से आपको अल्जाइमर हो सकता है।
अगर आप 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो इससे एंडोक्राइन सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है और एंडोक्राइन सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ने से आपके अंदर चिड़चिड़ापन आ सकता है।
शरीर को निरोग रखने के लिए आपको 6 घंटे से कम नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको रात में चाय या कॉफी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी नींद उड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in