ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट


By Vinay Shuklauniversetv.in

वायु प्रदूषण की समस्या

इन दिनों दिल्ली की हवा बेहद खराब है। वायु गुणवत्ता सूचकांक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है।

दुनिया के सबसे साफ शहर

अगर आप वायु प्रदूषण से राहत पाना चाहते हैं, तो आप इन शहरों को विजिट कर सकते हैं। ये दुनिया के सबसे साफ शहर की कैटेगरी में आते हैं। आइए इन शहरों के बारे में विस्तार से जानें।

एनवायरनमेंट परफॉरमेंस इंडेक्स की लिस्ट जारी

हाल ही में एनवायरनमेंट परफॉरमेंस इंडेक्स ने दुनिया के सबसे साफ-सुथरे देशों की सूची जारी की। ये देश अपनी खूबसूरती के साथ-साथ साफ-सफाई में भी सबसे आगे हैं। इन्हें अपनी ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाएं।

डेनमार्क विजिट करें

आप डेनमार्क विजिट कर सकते हैं। यह दुनिया का सबसे साफ देश माना गया है। आप यहां पर्यावरण का शानदार नमूना देखने के साथ साथ ऐतिहासिक किले भी विजिट कर सकते हैं। आपका दिन बन जाएगा।

फिनलैंड है बेस्ट

फिनलैंड का साफ-सफाई के मामले में कोई जवाब नहीं। यह दुनिया के सबसे साफ देशों में शामिल है। वहीं, यह देश खुशहाली में भी आगे हैं। ऐसे में आपको एक बार फिनलैंड जरूर विजिट करना चाहिए।  

लक्जमबर्ग घूमने जाएं

लक्जमबर्ग में आपको कहीं भी प्रदूषण नजर नहीं आएगा। यहां के नियम काफी सख्त है। लक्जमबर्ग में पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्रा करना बिल्कुल मुफ्त है। यहां आपको पुराने महल और अंगूर के बाग देखने को मिलेंगे।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम शहर की अगर हम बात करें, तो इस शहर ने प्रदूषण कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। यूनाइटेड किंगडम में आपको चारों ओर हरियाली नजर आएगी।

माल्टा जाएं

माल्टा दुनिया के सबसे साफ शहरों में शामिल है। यह शहर समुद्र किनारे बसा है। माल्टा में आप वैलेटा, मदीना, ब्लू ग्रोटो, ब्लू लैगून, द थ्री सिटीज, और पोपाय विलेज आदि विजिट कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in