
मोरिंगा हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहा है। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर का खास ख्याल रखते हैं। आपको भी रोज इसका सेवन करना चाहिए। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को मोरिंगा खाने से बचना चाहिए। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें और आप दूसरों को भी बता सकें।
मोरिंगा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, (बीटा-कैरोटीन और क्वेरसेटिन) और आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।
थायराइड में मोरिंगा का सेवन करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके साथ अन्य भयंकर शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। आज ही इन्हें अपनी डाइट से बाहर कर दें।
जिन लोगों का बीपी अक्सर लो रहता है। उन लोगों के लिए मोरिंगा बेहद खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इसकी पत्तियों में भरपूर मात्रा में एल्कलॉइड नामक तत्व पाए जाते हैं।
गर्भवती या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा बिना डॉक्टर की सलाह लिए नहीं खाना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। यही सेहत के लिए बेहतर भी है।
अगर आपका पेट ज्यादा सेंसिटिव हैं, तो ऐसे में आपको मोरिंगा लिमिट में खाना चाहिए। मोरिंगा ज्यादा खाने से आपको लूज मोशन हो सकते हैं और आपके पेट में भी भयंकर दर्द हो सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in