रोज सुबह में ये काम करने से तेजी से होगा वेट लॉस


By Vinay Shuklauniversetv.in

वजन बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन बढ़ने से शरीर बहुत सी बीमारियों को जन्म देने का काम करता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करें।

सुबह में करें ये काम

आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप सुबह में रोजाना करते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गुनगुना पानी पिएं

आपको रोजाना सुबह में एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर की चर्बी धीरे धीरे कम होने लगती है।

धूप में बैठे

सर्दियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में आपको रोजाना कम से कम 20 मिनट धूप में बैठना चाहिए। इससे न केवल आपकी हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि आपका वजन भी कम होने लगता है। एक बार जरूर ऐसा करें।

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें

आपको अपने नाश्ते पर ध्यान देना चाहिए। वजन कम करने के लिए आपको प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जैसे अंडे, दही, पनीर, मूंग दाल का चीला या स्प्राउट्स, आदि का सेवन करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

फिजिकल एक्टिविटी करें

सुबह के समय आपको सूर्य नमस्कार, कपालभाति प्राणायाम, जॉगिंग, साइकलिंग, और स्किपिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट धीरे-धीरे बर्न होने लगता है।

भरपूर नींद लें

नींद हमारे वजन में अहम भूमिका निभाती है क्योंकि नींद पूरी न होने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। इससे फैट जमने लगते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्‍छी नींद जरूरी लेनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in