दांतों से प्लाक हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय


By Vinay Shuklauniversetv.in

दांतों से प्लाक कैसे हटाएं?

दांतों पर जमी पीली या सफेद परत जिसे प्लाक कहा जाता है। अगर आप केमिकल-युक्त टूथपेस्ट या ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं, तो इन आसान घरेलू नुस्खों से मदद ले सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू

एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर दांतों पर लगाएं। यह नेचुरल व्हाइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है और प्लाक को धीरे-धीरे हटाता है।

नीम की दातुन

नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों से प्लाक हटाने और मसूड़ों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह नीम की दातुन से दांत साफ करें।

एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन

थोड़ा एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे टूथब्रश से दांतों पर लगाकर हल्के से रगड़ें। इससे दांत चमकने लगते हैं और प्लाक की परत कम होती है।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

एक चम्मच नारियल तेल मुंह में डालकर 5–10 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों की सतह से प्लाक साफ करने में मदद करता है।

नमक और सरसों के तेल

पुराने समय का बेहतरीन उपाय नमक और सरसों का तेल। इसे मिलाकर मसूड़ों और दांतों की हल्के हाथों से मालिश करें। यह दांतों को मजबूत बनाता है और प्लाक को ढीला करता है।

सिरका और पानी से कुल्ला

आधे गिलास पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर कुल्ला करें। यह मुंह में जमा बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों पर जमी परत को हटाता है।

सेब और गाजर का सेवन

कच्चे सेब और गाजर चबाने से दांतों की सफाई नेचुरली होती है। इन फलों में मौजूद फाइबर और एसिड प्लाक को हटाने में मदद करते हैं।

प्लाक को नजरअंदाज करने से दांत कमजोर और पीले पड़ सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।