
हमारे शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपको सुस्ती आ सकती है। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। विटामिन-बी12 हमारे शरीर का सही विकास करने में मदद करता है। बॉडी में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। वहीं, इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है। ऐसे में आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स खाने चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, और चीज आदि का सेवन कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
जो लोग रोजाना अंडे खाते हैं, तो इससे उनके शरीर में कभी विटामिन-बी12 की कमी नहीं होती। आप अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके से अंडे शामिल कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
सैल्मन, टूना, सार्डिन, और क्लैम जैसी फिश खाने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12 मिल सकता है। इसके अलावा आपकी मसल्स भी मजबूत हो सकती है। इसमें प्रोटीन होता है।
हालांकि, आपको विटामिन-बी12 से जुड़ी चीजें खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in