किचन में बार-बार नमक गिरने का क्या मतलब होता है?


By Vinay Shuklauniversetv.in

चीजों का गिरना होता है अशुभ

हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ चीजों का गिरना शुभ नहीं माना जाता। अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। ऐसे में आपको चीजों को बेहद ध्यान से रखना चाहिए।

किचन में बार-बार नमक गिरने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि अगर किचन में बार बार नमक गिर रहा है, तो ऐसे में इस बात का क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नमक है जरूरी

नमक, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है, जिसके बिना भोजन का स्वाद अधूरा है। नमक को शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नमक का गिरना ठीक नहीं माना जाता।

धन की हानि होने का खतरा

अगर किचन में बार बार नमक गिर रहा है, तो इसका मतलब यह है कि जल्द ही आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं, आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें।

सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

किचन में नमक बार बार गिरने का सीधा सा मतलब है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इसके चलते गृह क्लेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

नमक को गिरने से बचाएं

अगर आप इन चीजों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके हाथ से किचन में बार बार नमक न गिरे। नहीं, तो जीवन परेशानियों से घिर सकता है।

सफेद चीजों का दान करें

नमक बार बार अगर किचन में गिर रहा है, तो इसके लिए आप यह उपाय भी कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जल्द ही इस उपाय के सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने होंगे।

नेगेटिव ख्याल न रखें

हालांकि, आपको यह उपाय करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस दौरान आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव ख्याल नहीं होना चाहिए। नेगेटिव ख्याल अक्सर चीजों को बिगाड़ सकते हैं।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in