रोजाना 30 मिनट इंटरवल वॉक करने से क्या होता है?


By Vinay Shuklauniversetv.in

एक्सरसाइज न करना

आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि न तो हम ठीक तरह से खाना खा पाते हैं, न ठीक तरह से सो पाते हैं और एक्सरसाइज का तो कहना ही क्या। एक्सरसाइज न करने से अक्सर हम बीमार हो जाते हैं।

इंटरवल वॉक करें

शरीर को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और इसमें सबसे आसान एक्सरसाइज वॉक करना है। इसके लिए आप इंटरवल वॉक कर सकते हैं।

इंटरवल वॉक करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 30 मिनट तक इंटरवल वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

इंटरवल वॉक क्या है?

अगर हम आपको इंटरवल वॉक के बारे में बताएं, तो यह एक जापानी वॉकिंग तकनीक है, जो स्टेप काउंट से ज्यादा तरीके पर जोर देती है। इसके चलते आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना 30 मिनट तक इंटरवल वॉक करनी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

वजन होगा कम

जिन लोगों का वजन काफी बढ़ गया है और वे इसे कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन लोगों को अपने डेली रूटीन में सुबह या शाम 30 मिनट की इंटरवल वॉक करनी चाहिए।

पैरों की मांसपेशियां होंगी मजबूत

अगर आपकी पैरों की मांसपेशियां समय से पहले काफी वीक हो गई है, तो ऐसे में उन लोगों के लिए इंटरवल वॉक किसी रामबाण से कम नहीं क्योंकि इस दौरान आप तेज चलते हैं।

शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

इंटरवल वॉक करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है, जिसे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को 30 मिनट इंटरवल वॉक करनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in