
आपने अक्सर कुछ लोगों को देखा होगा कि वे रात में कमरे की लाइट जलाकर सोना पसंद करते हैं। इसके पीछे उनका तर्क होता है कि उन्हें डर लगता है या उन्हें लाइट जलाए बिना नींद नहीं आती।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप लाइट जलाकर सोते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग लाइट जलाकर सोते हैं, तो इससे उनकी नींद में खलल पड़ सकता है क्योंकि कमरे की लाइट ऑन होने से ब्रेन एक्टिव हो जाता है। नींद में खलल पड़ने से अक्सर बॉडी थकी-थकी रहती है।
अगर आपको रात में बिना लाइट के सोने की आदत नहीं है, तो ऐसे में आपको आज ही इस आदत को स्किप कर देना चाहिए। इस आदत से आपके शरीर में निहित मेलाटोनिन हार्मोन कम हो सकता है।
लाइट जलाकर सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे सर्केडियन रिदम बिगड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें, कि यह रिदम आपके सोने-जागने के साइकिल को नियंत्रित करता है।
इन दिनों लोग तेजी से वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कमरे की लाइट बंद करके सोना चाहिए।
जो लोग डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को कमरे की लाइट जलाकर नहीं सोना चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
शरीर को निरोग रखने के लिए आपको कमरे में लाइट जलाकर नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा आपको रात में कॉफी या चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी नींद उड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in