
अगर हम किचन की बात करें, तो यह घर की सबसे अहम जगहों में शामिल है। इस जगह पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए। जिससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप किचन में डस्टबिन रखते हैं, तो इससे जीवन पर कैसा असर पड़ सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हिंदू धार्मिक दृष्टि के अनुसार, आपको किचन में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
नकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ-साथ आपसे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है। इसके चलते आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। आप पाई पाई के मोहताज हो सकते हैं। कर्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।
अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको किचन में डस्टबिन रखने की बजाय घर की दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) के बीच के कोने में रखना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं।
घर की दक्षिण दिशा में डस्टबिन रखने से आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। दिन-रात तरक्की हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है।
आपको भूल से भी कभी घर की उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस दिशा में कूड़ेदान को रखते हैं, तो इससे आपको दरिद्रता, लड़ाई-झगड़े और नकारात्मक ऊर्जा आदि का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, घर की दक्षिण दिशा में डस्टबिन रखते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ देते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in