
शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होना, सेहत पर कहर बरपा सकता है। ऐसे में आयरन की कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकते हैं। आइए जानें आयरन की कमी होने से क्या खाएं।
पालक आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है। रोजाना पालक खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और थकान कम होती है।
लाल मीट और चिकन लिवर आयरन का सबसे जल्दी अवशोषित होने वाला स्रोत है। इसे हफ्ते में 1-2 बार शामिल करना लाभकारी होता है।
राजमा और छोले प्रोटीन और आयरन दोनों से भरपूर होते हैं। इन्हें सब्जियों या सलाद में शामिल करें।
अंडे में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है। रोजाना 1 अंडा खाना हेल्दी और फायदेमंद होता है।
अंकुरित मूंग और चना आयरन से भरपूर होते हैं। इन्हें सलाद या हल्का भूनकर खाया जा सकता है।
काजू, बादाम, कद्दू के बीज और तिल में आयरन अच्छा पाया जाता है। ये स्नैक्स के रूप में रोज खाए जा सकते हैं।
ब्रोकली, हरी मटर, बीन्स और विटामिन C वाले फल जैसे संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं।
आयरन की कमी होने पर ये चीजें खाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।