
हिंदू धर्म में कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों को फॉलो करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। आपको भी इन नियमों को फॉलो करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप राशि के अनुसार पर्स में रखते हैं, तो इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
जिन जातकों की राशि मिथुन होती है। उन लोगों को अपने पर्स में हरे रंग के रेशमी कपड़े का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे उनके परिवार के सदस्यों की आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
वृष राशि के जातक अगर पर्स में चांदी का सिक्का रखते हैं, तो इससे उनके घर में धन का आगमन हो सकता है और धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी। एक बार जरूर रखकर देखें।
इस राशि के लोगों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो इससे आपके आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को अपने पर्स में मोती रखना चाहिए। इससे उनकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और बिगड़े काम भी जल्द ही बन सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों को अपने पर्स में हरी सौंफ या मूंग की दाल के कुछ दाने रखने चाहिए। इससे उनकी जल्द ही तरक्की हो सकती है और उन्हें कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
हालांकि, इन राशियों को जातकों को पर्स में ये चीजें रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in