Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अपनी लाडली बेटी सुहाना खान की फोटो पर शाहरुख ने किया ऐसा कमेंट, खुल गई घर की पोल

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी किसी स्टार किड का जिक्र होता है, तो उसमें SRK की बेटी सुहाना खान का नाम जरूर लिया जाता है। अब तो सुहाना जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। इस बीच उन्होंने अपने फैंस के लिए ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बहुत ही सिजलिंग लग रही हैं। लेकिन यह क्या! सुहाना की इस फोटो पर पापा शाहरुख खान ने बेटी का सीक्रेट ही रिवील कर दिया। आइए हम आपको दिखाते हैं सुहाना कि इस पोस्ट पर शाहरुख ने क्या कमेंट किया।
सुहाना खान हाल में अपनी मां गौरी खान और फ्रेंड शनाया कपूर के साथ दुबई में एक फंक्शन अटेंड करने पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत बेबी, घर में जो पजामा पहनती हो, उससे बिल्कुल अलग लग रही हो”। शाहरुख ने अपनी बेटी की पोल खोलते हुए बता दिया कि घर में वह पजामा पहने घूमती रहती हैं। इन तस्वीरों की बात की जाए तो इसमें सुहाना ब्लैक कलर की हॉल्टर नेक लॉन्ग ड्रेस और पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर सुहाना खान की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं और अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। सुहाना खान की फ्रेंड अनन्या पांडे ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘प्रीटी गर्ल सूजी’. सुहाना खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नजर आएंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.