ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » VIDEO: गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ: सीसीटीवी में हुआ कैद, परीक्षा निरस्त, वन विभाग की टीम कर रही है तलाश

VIDEO: गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ: सीसीटीवी में हुआ कैद, परीक्षा निरस्त, वन विभाग की टीम कर रही है तलाश

गाजियाबाद। एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान. . .

गाजियाबाद। एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान में करीब दो मिनट तक चहलकदमी की।

ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में घुसा

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ रोड पर तेंदुआ मंगलवार की रात भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सुबह छह बजे ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में घुस आया और कुछ देर बाद दीवार फांदकर भाग गया। सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ को स्कूल में देख लिया और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद बुधवार को आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।

रास्तों पर जाल लगाया गया

स्कूल के तमाम दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। स्कूल में तेंदुआ की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर जाल लगाया। सूचना पर एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ रोड पर बेरिकेटिंग लगाकर रूट डायवर्ट कराया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया है। पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम