Home » दुनिया » अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग के बाद पाकिस्तान ने दी चेतावनी, कहा-कोई समझौता नहीं होगा,तालिबान ने इस्लामाबाद के पास आर्मी कैंप को ड्रोन से उड़ाया

अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग के बाद पाकिस्तान ने दी चेतावनी, कहा-कोई समझौता नहीं होगा,तालिबान ने इस्लामाबाद के पास आर्मी कैंप को ड्रोन से उड़ाया

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन गजब लिल हक चलाने का दावा किया है। इसी बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश अपनी शांति और क्षेत्रीय अखंडता से. . .

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन गजब लिल हक चलाने का दावा किया है। इसी बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश अपनी शांति और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान के अनुसार इन जवाबी हमलों में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

तालिबान का ड्रोन हमले का दावा, पाकिस्तान ने नकारा

पाकिस्तान में अफगान तालिबान ने ड्रोन से हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय और एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से सफल हवाई हमले किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

तालिबान का ड्रोन हमला नाकाम, सभी मार गिराए

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी तालिबान ने ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सभी ड्रोन को मार गिराया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान ने किया हमला

पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई अफगानिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी के जवाब में की गई। गुरुवार शाम खैबर पख्तूनख्वा के चितराल, खैबर, मोहम्मद, कुर्रम और बाजौर सेक्टर में कई स्थानों पर फायरिंग हुई थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक यह हमला अफगान तालिबान की ओर से हुआ था।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही नंगरहार में एक गोला-बारूद डिपो भी नष्ट करने का दावा किया गया है।

रक्षा मंत्री ने खुला युद्ध की दी चेतावनी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्थिति को खुला युद्ध बताते हुए कहा कि अफगान तालिबान की आक्रामकता का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो के अफगानिस्तान से हटने के बाद क्षेत्र में शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात बिगड़ गए हैं।
दरअसल, पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगान तालिबान पाकिस्तान विरोधी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह देता है, जो पाकिस्तान में हमलों के लिए जिम्मेदार है। अफगानिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है और उलटे पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता है।
पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान विरोधी तत्वों का समर्थन कर क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि नई दिल्ली ने इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम