Home » दुनिया » इजराइल ने ईरान पर 30 घंटे में 2000 बम गिराए, दावा- 48 नेता मारे गए, नेतन्याहू बोले-अभी और हमले करेंगे

इजराइल ने ईरान पर 30 घंटे में 2000 बम गिराए, दावा- 48 नेता मारे गए, नेतन्याहू बोले-अभी और हमले करेंगे

नई दिल्ली। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज तीसरा दिन है। शनिवार से शुरू हुई इस जंग के पहले दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड. . .

नई दिल्ली। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज तीसरा दिन है। शनिवार से शुरू हुई इस जंग के पहले दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं।
इजराइली सेना के अनुसार, युद्ध के शुरुआती 30 घंटों में 2,000 से अधिक बम गिराए गए। इस दौरान फाइटर जेट्स ने 700 से ज्यादा उड़ानें भरीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल सहित 9 देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे।

ईरान में 200 की मौत, 740 घायल

इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं।

ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए

अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। उनका मिलिट्री ऑपरेशन उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। जान लें कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत कई वरिष्ठ नेता मारे गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम