Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह

इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह

डेस्क। दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर कोई अपनी मर्जी. . .

डेस्क। दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर कोई अपनी मर्जी से टीवी तक नहीं देख सकता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर दुनिया की कोई नहीं दिखाई जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश में एक प्रतिशत से कम लोगों के पास ही इंटरनेट है।
इस देश का नाम उत्तर कोरिया है, जहां का शासक तानाशाह किम जोंग उन है। इस देश की अक्सर अजीबोगरीब नियमों की वजह से चर्चा होती रहती है। इन दिनों एक बार फिर यह देश चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देश में कोई भी बाहरी न्यूज चैनल नहीं देख सकता है। इसकी वजह से यहां के लोगों को दुनिया की अधिक जानकारी नहीं होती है।
उत्तर कोरिया में मीडिया पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण है। सरकार जो चाहती है सिर्फ वही टीवी पर दिखाया जा सकता है। यहां पर सिर्फ तीन या चार चैनल हैं जिन पर सिर्फ उत्तरी कोरिया और नेता किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। रेडियो पर भी इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं।
बाहरी चैनल देखने पर मिलती है कड़ी सजा
उत्तर कोरिया में अगर कोई विदेश चैनल देखते या सुनते पकड़ा जाता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसे जेल भी हो सकती है। जिन रेडियो चैनलों से सरकार नाराज होती है, तो उनको बंद कर किया जाता है।
वहां के चैनलों पर उत्तर कोरिया की खराब अर्थव्यवस्था और अकाल के बारे में खबरें दिखाने पर रोक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के लोगों के लिए एक आशा चीन सीमा पर बसे कुछ गांव हैं, क्योंकि यहां पर दक्षिण कोरिया के टीवी चैनल आते हैं। यहां पर फिल्मों का प्रसारण होता है।
उत्तर कोरियों में कुल आबादी के 0.1 फीसदी लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इस देश में कोई समाचार पोर्टल नहीं है। चीन की एक वेबसाइट उरीमिन्जिककिरी उत्तर कोरियाई स्रोतों से यहां के बारे में समाचार बताती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां के लोग विदेशियों से फोन पर बात भी नहीं कर सकते हैं।

Trending Now

इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़