Home » देश » ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने अपने दो कट्टर दोस्तों नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, जानें दोनो से क्या बातें हुईं?

ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने अपने दो कट्टर दोस्तों नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, जानें दोनो से क्या बातें हुईं?

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। इस दौरान उन्होंने संघर्ष विराम, नागरिकों की सुरक्षा और शांति की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स. . .

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। इस दौरान उन्होंने संघर्ष विराम, नागरिकों की सुरक्षा और शांति की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- यूएई के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।
आगे उन्होंने लिखा- मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए PM बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की ज़रूरत दोहराई।

क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने जोर दिया कि भारत संघर्ष को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है और शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता के पक्ष में है।

यूएई नेतृत्व से भी की थी बात

इससे पहले एक मार्च, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, राष्ट्रपति संयुक्त अरब अमीरात से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

भारतीय समुदाय के लिए जताया आभार

पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का लगातार समर्थन करता रहेगा।

ईरान में शोक की खबरें

ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आई है, जिसके बाद देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा किए जाने की बात कही गई। ईरान में पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराए जाने और भारत स्थित ईरानी दूतावास में झंडा आधा झुकाने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही विभिन्न देशों से अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना करने की अपील की गई है।

मिडिल ईस्ट बिगड़ते हालात

बता दें कि मिडिल ईस्ट में हालात तब और बिगड़ गए, जब अमेरिका और इजरायल ने एक साथ मिलकर ईरान को निशाना बनाया। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की भी मारे जाने की खबर है। जिसमें डिफेंस मिनिस्टर तक शामिल हैं। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की ओर मिसाइलें दागीं है। ईरान की इस कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर रखे हुए है. भारत ने इस संवेदनशील समय में संतुलित रुख अपनाते हुए शांति, संवाद और क्षेत्रीय स्थिरता का समर्थन किया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम