Home » बिजनेस » गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी और किल्लत के चलते इंडक्शन कुकर की मांग में उछाल, बिक्री तीन गुना बढ़ी

गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी और किल्लत के चलते इंडक्शन कुकर की मांग में उछाल, बिक्री तीन गुना बढ़ी

कोलकाता। रसोई गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और भविष्य में गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण कोलकाता में इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। खासकर इंडक्शन कुकर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही. . .

कोलकाता। रसोई गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और भविष्य में गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण कोलकाता में इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। खासकर इंडक्शन कुकर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

इंडक्शन कुकर की बिक्री लगभग तीन गुना तक बढ़

शहर के चांदनी मार्केट और एजरा स्ट्रीट जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में इंडक्शन कुकर की बिक्री लगभग तीन गुना तक बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार, गैस की कीमत बढ़ने के बाद से कई लोग वैकल्पिक खाना पकाने की व्यवस्था के लिए इंडक्शन कुकर खरीद रहे हैं।
खोसला इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक मनीष खोसला ने बताया कि पहले शहर के 86 आउटलेट्स में रोजाना लगभग 40–45 इंडक्शन कुकर बिकते थे। अब यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन करीब 120–130 तक पहुंच गई है। शनिवार से ही बिक्री में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

र्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है

सिर्फ इंडक्शन कुकर ही नहीं, बल्कि इसके साथ इस्तेमाल होने वाले विशेष बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक केतली, इलेक्ट्रिक कुकर, हॉट प्लेट और माइक्रोवेव ओवन की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। कई लोग भविष्य को ध्यान में रखते हुए घर में खाना बनाने का वैकल्पिक साधन रखना चाह रहे हैं।

गैस की कीमत में एक बार में 60 रुपये की बढ़ोतरी

हाल ही में रसोई गैस की कीमत में एक बार में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही गैस बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब पिछले सिलेंडर की बुकिंग के 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा। इन बदलावों के कारण काफी लोग इंडक्शन कुकर की ओर रुख कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम