Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 suspence : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के ट्रेलर में क्यों छिपाया आसिफ अली जरवारी का चेहरा ? मेकर्स की चाल ने बढ़ाया सस्पेंस

Dhurandhar 2 suspence : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के ट्रेलर में क्यों छिपाया आसिफ अली जरवारी का चेहरा ? मेकर्स की चाल ने बढ़ाया सस्पेंस

डेस्क। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में फिल्म के कई दमदार सीन और कलाकारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन. . .

डेस्क। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में फिल्म के कई दमदार सीन और कलाकारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन एक किरदार ऐसा है जिसे लेकर सबसे ज्यादा सस्पेंस बना हुआ है। यह किरदार है आसिफ अली जरवारी का। ट्रेलर में इस किरदार का जिक्र तो किया गया है, लेकिन मेकर्स ने उसका चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया। यही वजह है कि फैंस के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस किरदार का चेहरा क्यों छिपाया गया है और फिल्म में उसका क्या रोल होने वाला है।

मेकर्स ने क्यों छिपाया चेहरा?

फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर आसिफ अली जरवारी के चेहरे को ट्रेलर में पूरी तरह नहीं दिखाया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फिल्म की कहानी का सस्पेंस बना रहे। अगर ट्रेलर में ही इस किरदार का पूरा खुलासा कर दिया जाता, तो फिल्म का एक बड़ा राज पहले ही सामने आ जाता। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक फिल्म देखने के दौरान इस किरदार के बारे में खुद जानें और कहानी का असली ट्विस्ट थिएटर में ही सामने आए।

कहानी में हो सकता है बड़ा ट्विस्ट

ट्रेलर के छोटे-छोटे हिंट्स से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आसिफ अली जरवारी का किरदार फिल्म की कहानी में काफी अहम रोल निभाने वाला है। मूमकिन है कि यह किरदार कहानी में कोई बड़ा मोड़ लेकर आए या फिर फिल्म का मेन विलेन बनकर सामने आए। इसी वजह से डायरेक्टर ने इसे मिस्ट्री कैरेक्टर बनाकर रखा है, ताकि दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी रहे और फिल्म रिलीज होने तक चर्चा भी जारी रहे। सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी बड़े कलाकार का कैमियो हो सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि यह फिल्म का सबसे खतरनाक विलेन हो सकता है। हालांकि असली सच क्या है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

फिल्म को लेकर बढ़ रहा है इंतजार

रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले से ही काफी चर्चा में है। एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरी इस कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ट्रेलर में आसिफ अली जरवारी के किरदार का चेहरा छिपाकर मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम