Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » घटिया सड़क निर्माण के विरोध में सिलीगुड़ी में रास्ता जाम, स्थानीय लोगों ने रोका मरम्मत का काम, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

घटिया सड़क निर्माण के विरोध में सिलीगुड़ी में रास्ता जाम, स्थानीय लोगों ने रोका मरम्मत का काम, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

सिलीगुड़ी। घटिया गुणवत्ता की सड़क निर्माण के विरोध में सिलीगुड़ी संलग्नफुलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के अंतर्गत भालोबाशा मोड़ इलाके के निवासियों ने शुक्रवार सुबह रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर सड़क मरम्मत के काम. . .

सिलीगुड़ी। घटिया गुणवत्ता की सड़क निर्माण के विरोध में सिलीगुड़ी संलग्नफुलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के अंतर्गत भालोबाशा मोड़ इलाके के निवासियों ने शुक्रवार सुबह रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर सड़क मरम्मत के काम को रोक दिया और कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

आठ वर्षों से करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी है

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लगभग सात से आठ वर्षों से करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी हुई है। सड़क के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण रोजाना आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस सड़क से दिन-रात भारी डंपर, ट्रेलर और ट्रक गुजरने के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।

7 लाख 19 हजार रुपये की राशि स्वीकृत

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए करीब 17 लाख 19 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लेकिन आरोप है कि सही तरीके से सड़क निर्माण करने के बजाय केवल बालू डालकर काम पूरा करने की कोशिश की जा रही थी, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

इसी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत का काम बंद करा दिया और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना है कि जब तक तय मानकों के अनुसार पक्की और टिकाऊ सड़क नहीं बनाई जाएगी, तब तक वे किसी भी हालत में काम नहीं होने देंगे।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम