Home » मनोरंजन » धर्मेंद्र की फैमिली में टेंशन! सनी-बॉबी के हेमा की बेटियों संग बिगड़े रिश्ते? एक्ट्रेस ने कहा- ‘इस खालीपन से निपट लेंगे’

धर्मेंद्र की फैमिली में टेंशन! सनी-बॉबी के हेमा की बेटियों संग बिगड़े रिश्ते? एक्ट्रेस ने कहा- ‘इस खालीपन से निपट लेंगे’

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनीइन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन सब के बीच धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर हेमा मालिनी ने. . .

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनीइन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन सब के बीच धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर हेमा मालिनी ने आखिरकार खुलकर बात की है। आपको बता दें कि कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि धर्मेंद्र के निधन के बाद से हेमा मालिनी का सनी देओल और उनके परिवार से रिश्ता खराब हो गया है। तो चलिए जानते हैं इन खबरों पर हेमा मालिनी ने क्या रिएक्शन दिया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

हेमा मालिनी ने कही ये बात

परिवार में तनाव की अफवाहों पर हेमा मालिनी ने Hindustan Times से बातचीत में कहा ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के साथ उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी और बॉबी और बेटियां सब एक परिवार हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि ‘पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे। चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। सबको धर्मजी बहुत प्यार करते थे। सब एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। परिवार में बिल्कुल भी कोई नकारात्मकता नहीं है। धर्मजी प्यार, ताकत और अच्छे संस्कारों का स्रोत थे, जो उन्होंने सबको दिए हैं। हम सब ठीक हैं और इस खालीपन से निपट लेंगे।’ हेमा ने ये भी बताया कि वो अब डांस शो करती रहती हैं। वो अच्छी फिल्म मिलने पर काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई अच्छी फिल्म का रोल आएगा तो करूंगी। अभी अच्छा कुछ आता ही नहीं। ओटीटी के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। धर्मजी को मेरे डांस देखना बहुत पसंद था। वो कहते थे कि डांस कभी मत छोड़ना, इससे दिमाग और शरीर दोनों फिट रहते हैं। शूटिंग पर भी मैं अपना गुरुजी साथ ले जाती थी। धर्मजी की उनसे भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो लड़कियों के डांस देखकर बहुत खुश होते थे और कहते थे कि इंडियन परंपरा को इस तरह बनाए रखना चाहिए।’

बाफ्टा में धर्मजी को याद करने पर दिया ये रिएक्शन

हेमा मालिनी ने कहा कि ‘ये बहुत सुंदर पल था और वो इसका हकदार हैं। ये हमारे लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस साल किसी भी भारतीय कलाकार को ये सम्मान नहीं मिला। धर्मजी के फैंस सिर्फ देश में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में थे। वो सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर भी बहुत प्रेरणादायक थे। उनके जैसा कभी कोई नहीं होगा। इसलिए हम सब बहुत खुश और उत्साहित हैं कि उनका नाम बाफ्टा में आया।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम