डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) के रिलीज होने में 10 दिन बचे हैं और इसका जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का बीती 7 मार्च को ट्रेलर रिलीज किया गया और इसके बाद से तो फैंस एक-एक दिन गिन रहे हैं. इसी बीच रणवीर सिंह ने 9 मार्च यानी सोमवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर कर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। इस पोस्टर में एक्टर का दो अवतार देखने को मिल रहे हैं, एक तो जसकीरत सिंह रंगी और दूसरा हमजा अल मजारी। वहीं, रणवीर सिंह ने इस पोस्टर के साथ दिलचस्प कैप्शन लिखा है. आइए देखते हैं कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म के नए पोस्टर के साथ क्या लिखा है।
रणवीर सिंह की पोस्ट पर आए कमेंट
रणवीर सिंह ने सोमवार यानी आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म के नए पोस्टर पर एक्टर के दो अवतार नजर आ रहे हैं। इसमें एक तो पाकिस्तान में जाने से पहले जसकीरत सिंह रंगी का है और दूसरा पड़ोसी मुल्क में जाने के बाद हमजा अल मजारी का है। इन दोनों अवतार में चेहरे पर इंटेस एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं. रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘भगवान का प्रकोप आने वाला है.’ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘इस फिल्म से सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे.’ एक फैन ने लिखा है, ‘ल्यारी का बादशाह.’ एक फैन ने लिखा है, ’19 मार्च को सुनामी आने वाली है’
फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को होगी रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म 5 दिसंबर से ही इंतजार किया जा रहा है, जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था। फिल्म ‘धुरंधर’ के आखिरी में जैसे ही लोगों को पता चला कि इसका दूसरा पार्ट आएगा और जहां पर कहानी खत्म हुई तो लोग 19 मार्च के लिए उतावले हो गए थे। आखिरकार लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है. मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। इस फिल्म के दोनों पार्ट को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।