Home » पश्चिम बंगाल » नकली सीमेंट के साथ सिक्किम के दो लोग गिरफ्तार

नकली सीमेंट के साथ सिक्किम के दो लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सीमेंट की तस्करी कर सिक्किम पहुँचने से पहले ही भक्तिनगर थाने की पुलिस ने 70 बोरी नकली सीमेंट को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तंदुप तमांग (21) और रायसेन सेनहुरी (18) को गिरफ्तार किया गया है।. . .

सिलीगुड़ी। सीमेंट की तस्करी कर सिक्किम पहुँचने से पहले ही भक्तिनगर थाने की पुलिस ने 70 बोरी नकली सीमेंट को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तंदुप तमांग (21) और रायसेन सेनहुरी (18) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर दक्षिण सिक्किम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ईस्टन बाईपास पर कार में सीमेंट के गोदाम से 70 बोरी सीमेंट लादी जा रही थी। सीमेंट को सिलीगुड़ी से सिक्किम ले जाने का प्लान था। इससे पहले ही पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।