Home » राजनीति » पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की ‘सुनामी’, 30 में से 27 वार्ड में हासिल की जीत; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की ‘सुनामी’, 30 में से 27 वार्ड में हासिल की जीत; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

पणजी। पणजी नगर निगम चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। BJP समर्थित पैनल ने कुल 30 में से 27 वार्ड में विजय पा ली है। विपक्ष के खाते में महज 3 वार्ड ही गए। पणजी के 30. . .

पणजी। पणजी नगर निगम चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। BJP समर्थित पैनल ने कुल 30 में से 27 वार्ड में विजय पा ली है। विपक्ष के खाते में महज 3 वार्ड ही गए। पणजी के 30 वार्ड के लिए बीते 11 मार्च को शांतिपूर्वक तरीके वोटिंग हुई थी। मतदान में 69.07 फीसदी वोटर्स ने हिस्सा लिया था। आज (शुक्रवार को) श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में वोटों की गिनती की गई। यहां बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था, जिसमें BJP ने बंपर जीत पाई है। यहां देखिए पूरे 30 वार्ड के विजेताओं की लिस्ट।

गोवा नगर निकाय चुनाव में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

वार्ड नंबरविजेता का नामपार्टी/पैनल का नाम
1युतिका जाम्बौलीकरबीजेपी
2कैरोलिना पीओबीजेपी
3मार्गेरिडा फर्नांडिसबीजेपी
4रोहित मोंसेरेटबीजेपी
5किशोर शास्त्रीबीजेपी
6लोरेना सिलवेस्टर बेंटोबीजेपी
7लियोनिद फ़र्टाडोअमी पंजेकर
8करीना शिरोडकरबीजेपी
9कबीर फिलिप पिंटो मखीजाबीजेपी
10प्रसाद अमोनकरबीजेपी
11तुकाराम चिन्नावरबीजेपी
12वर्षा हरिबीजेपी
13उदय वामन मडकईकरबीजेपी
14प्रजोत संतोष वैगनकरबीजेपी
15शायनी चोपडेकरबीजेपी
16अस्मिता केरकरबीजेपी
17जैक अजीत सुखीजाअमी पंजेकर
18कृष्ण रामदास शिरोडकरबीजेपी
19निकिता नाइकबीजेपी
20शुभमबीजेपी
21मनीषा मानेरकरबीजेपी
22दीक्षा मेनकरबीजेपी
23विद्या सतीश गडकरबीजेपी
24करण यतिन पारेखबीजेपी
25कीर्ति साखलकरबीजेपी
26वसंत अग्रशिकरबीजेपी
27विट्ठल चोपडेकरबीजेपी
28रूपेश रवीन्द्र हालारंकरबीजेपी
29लिबराटा मेंडेस ई अचारीअमी पंजेकर
30सिल्वेस्ट्रे फर्नांडिसबीजेपी

अमी पंजेकर से थी टक्कर


गौरतलब है कि पणजी नगर निकाय चुनाव को बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन बीजेपी समर्थित गुट ने साफ कर दिया कि पणजी उनका गढ़ है। इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन का नेतृत्व Atanasio ‘Babush’ Monserrate ने किया, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। वहीं, विपक्ष की तरफ से गोवा कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय कैंडिडेट्स का संयुक्त मोर्चा अमी पंजेकर था, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे लीडर थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम