Home » लेटेस्ट » परिवर्तन यात्रा के मंच से मुख्यमंत्री पर बरसे विधायक शंकर घोष, सांप्रदायिक राजनीति करने का लगाया आरोप, राष्ट्रपति के अपमान पर भी घेरा

परिवर्तन यात्रा के मंच से मुख्यमंत्री पर बरसे विधायक शंकर घोष, सांप्रदायिक राजनीति करने का लगाया आरोप, राष्ट्रपति के अपमान पर भी घेरा

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। मंगलवार को हाशमी चौक में आयोजित सभा से सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। मंगलवार को हाशमी चौक में आयोजित सभा से सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने सांप्रदायिक राजनीति से लेकर राष्ट्रपति के अपमान तक कई मुद्दे उठाए।

मुख्यमंत्री देश में सांप्रदायिक राजनीति कर रही हैं

सभा को संबोधित करते हुए शंकर घोष ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री देश में सांप्रदायिक राजनीति कर रही हैं, जो किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती और जनता भी इसे स्वीकार नहीं करेगी।

राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जिस तरह से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ असहयोग किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो सिलीगुड़ी की धरती पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति का सम्मान किया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा सिलीगुड़ी के दो माइल स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। वहां से यात्रा पानी टंकी मोड़, हाशमी चौक, जंक्शन और खापराइल मोड़ होते हुए माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने वाली है।

परिवर्तन यात्रा राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत करेगी

भाजपा नेताओं का दावा है कि यह परिवर्तन यात्रा राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत करेगी और आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम