Home » बिहार » पवन सिंह की दुल्हनिया बनीं बिग बॉस फेम सना ! भोजपुरी स्टार ने लगाया गले, एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात

पवन सिंह की दुल्हनिया बनीं बिग बॉस फेम सना ! भोजपुरी स्टार ने लगाया गले, एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात

डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा एक बार फिर छा गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने में बिग बॉस. . .

डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा एक बार फिर छा गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने में बिग बॉस फेम सना दुल्हन पवन सिंह की दुल्हन की रूप में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

सना सुल्तान ने पवन सिंह की की जमकर तारीफ

गाना ट्रेंडिंग में नंबर 2 पर पहुंच गया है और कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज पार कर चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ नजर आईं बिग बॉस फेम सना सुल्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पवन सिंह के मीठे शब्दों ने दिल छू लेने की बात कही। सना ने बताया कि शूट के अंत में पवन सिंह ने उनसे कहा—“एक दिन आप बड़ी कलाकार बनेंगी।” सना ने पवन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके मीठे शब्दों ने उन्हें प्रेरित किया।

वेडिंग एंथम बताया जा रहा गाना

‘ले जाएंगे तेरे सजना’ को वेडिंग एंथम बताया जा रहा है। गाने में विदाई का दर्द, भावनाएं और पति-पत्नी का खूबसूरत रिश्ता दिखाया गया है। पवन दूल्हा और सना दुल्हन के रूप में नजर आई हैं। फैंस गाने की सिचुएशन और दोनों सितारों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

फैंस बोले- टीआरपी किंग हैं पवन सिंह

सना के वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने लिखा कि पवन सिंह का ऐसा स्वभाव है कि जो भी उनके साथ काम करता है, वह उनका फैन बन जाता है। उन्हें “टीआरपी किंग” तक कहा जा रहा है। वहीं इस गाने की सफलता से सना सुल्तान को भारी पॉपुलैरिटी मिल रही है। इससे पहले वह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकी हैं और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत कर रही हैं।

Web Stories
 
सर्दियों में भी खिल उठेगा चेहरा, लगाएं गुलाब जल टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से क्या होता है? लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचने के लिए भूल से भी न खाएं ये चीजें इन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता