Home » देश » पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर: हैदराबाद एयरपोर्ट पर 25 उड़ानें रद्द, 10 दिनों में 360 फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर: हैदराबाद एयरपोर्ट पर 25 उड़ानें रद्द, 10 दिनों में 360 फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक

हैदराबाद। मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही है। इन के देशों से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली 13 उड़ानें वहां जारी संघर्ष के मद्देनजर मंगलवार को रद्द कर दी. . .

हैदराबाद। मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही है। इन के देशों से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली 13 उड़ानें वहां जारी संघर्ष के मद्देनजर मंगलवार को रद्द कर दी गईं वहीं यहां से मिडिल ईस्ट को जाने वाली 12 उड़ानें भी कैंसिल कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि कुल 25 उड़ानें रद्द हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद हवाई अड्डे पर 28 फरवरी से 10 मार्च तक 360 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

कुल 360 से ज्यादा उड़ानें रद्द

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण एयरलाइंस जोखिम नहीं लेना चाहतीं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। चूंकि यह संकट केवल एक दिन का नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच अब तक हैदराबाद हवाई अड्डे से कुल 360 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। उड़ानों के इस बड़े पैमाने पर रद्द होने से न केवल व्यापार और पर्यटन पर असर पड़ा है, बल्कि हजारों यात्री बीच रास्ते में या हवाई अड्डों पर फंस गए हैं।
यात्रा में इस तरह की रुकावट आने से हवाई यात्री काफी परेशान हैं। उनमें भ्रम और चिंता का माहौल है। वे सोशल मीडिया एक्स पर भी अपील कर रहे हैं। यात्री अपनी उड़ानों के स्टेटस और रिफंड को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं।

आने वाले दिनों में और उड़ानें रद्द होने की संभावना

मिडिल ईस्ट में जैसे संवेदनशील हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए आनेवाले दिनों में और भी उड़ानें रद्द होने की संभावना जताई जा रही है। विमानन एक्सपर्ट्स का कहना है कि एयरस्पेस बंद होने या असुरक्षित होने के कारण विमानों को लंबे रूट से उड़ान भरनी पड़ रही है। इसके चलते परिचालन कॉस्ट बढ़ गया है। विमानन कंपनियों की ओर से यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क कर उड़ान की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम