Home » खेल » भारत vs साउथ अफ़्रीका, पहला टेस्ट : पहले सेशन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 138/4, चोटिल होकर गिल ने मैदान छोड़ा

भारत vs साउथ अफ़्रीका, पहला टेस्ट : पहले सेशन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 138/4, चोटिल होकर गिल ने मैदान छोड़ा

कोलकाता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोक 4 विकेट पर 138 रन. . .

कोलकाता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोक 4 विकेट पर 138 रन हो गया है। बता दें कि कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन साउथ अफ्रीका 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद दिन खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट पर 37 रन बना लिए थे।

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन हुआ लंच ब्रेक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। पहले सेशन में कुल 25 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 101 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। हालांकि, शुभमन गिल ने चोटिल होकर मैदान छोड़ा। भारत का स्कोर इस वक्त 4 विकेट पर 138 रन है। ध्रुव जुरेल (05) और रविंद्र जडेजा (11) इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं।

शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट

भारत के कप्तान शुभमन गिल 3 गेंद खेलकर ही वापसी मैदान से बाहर चले गए। उनकी गर्दन में कुछ परेशानी हुई। वह गर्दन पकड़कर मैदान से बाहर गए। वह 4 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।

Web Stories
 
घर में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से होगी तरक्की इम्युनिटी के लिए वरदान है आंवले का मुरब्बा, जानें रेसिपी राशि के अनुसार इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से जीवन हो जाएगा सफल चेहरे पर सीरम लगाने से क्या होता है? पैकेज्ड फूड्स का सेवन करने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान