Home » एक्सक्लूसिव » ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त के निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा -‘CEC ज्ञानेश कुमार उसी होटल में ठहरे हैं, जहां BJP नेता’

ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त के निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा -‘CEC ज्ञानेश कुमार उसी होटल में ठहरे हैं, जहां BJP नेता’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस्तीफे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल के इस्तीफे के मामले में ‘दाल. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस्तीफे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल के इस्तीफे के मामले में ‘दाल में कुछ काला है’। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो ‘लोक भवन’ को भी ‘भाजपा भवन’ बना दिया जाएगा।

आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारी वनिश कुमार के लिए अफसोस है। उनका आरोप है कि आज हुई बैठक के दौरान ज्ञानेश कुमार ने राज्य के अधिकारियों को धमकाया। ममता ने कहा कि साहस होना अच्छी बात है, लेकिन दिखावटी बहादुरी ठीक नहीं होती।

अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा

तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल का आरोप है कि कोलकाता में चुनाव संबंधी अहम बैठकों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का व्यवहार अधिकारियों के प्रति दबाव बनाने वाला रहा। अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त उसी होटल में ठहरे हैं, जहां पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भाजपा के नेता ठहरते हैं।

अमित शाह के पुत्र जय शाह को लेकर भी तंज कसा

अभिषेक ने कहा कि यह चुनाव भाजपा को सबक सिखाने का अवसर है।अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में कई बार ‘अग्निपरीक्षा’ दी है और हर बार जनता के समर्थन से जीत हासिल की है। अभिषेक ने सवाल उठाया कि जय शाह ने कौन सी अग्निपरीक्षा दी है, जिसके आधार पर वे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम