डेस्क। साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी करके चौंका दिया है और इस पर बवाल मच रहा है। दरअसल, मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी की है और आरोप लगाया है कि परिवार उन पर दबाव बना रहा था। धमकियां भी दे रहा था, जिसके कारण वह घर छोड़ने को मजबूर हुईं।
मोनालिसा की केरल में कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में शादी
मोनालिसा ने फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए। एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पति फरमान, मोनालिसा को गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े हैं। कोर्ट मैरिज के बाद हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी पकड़ा हुआ है।
डेढ़ साल से रिश्ते में थीं मोनालिसा, परिवार ने बनाया दबाव तो छोड़ा घर
‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान खान करीब डेढ़ साल से रिश्ते में थे, पर मोनालिसा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। खासकर पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और परिवार की तरफ से मोनालिसा पर खूब दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा ने बताया कि इसीलिए वह शादी के लिए केरल पहुंचीं और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। शादी से पहले मोनालिसा और फरमान बुधवार, 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। वहां मोनालिसा ने पुलिस प्रोटेक्शन मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोनालिसा और फरमान की ऐसे हुई थी मुलाकात
वहीं, ‘दैनिक भास्कर’ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मोनालिसा बालिग है और अपनी मन मर्जी से शादी कर सकती हैं। मोनालिसा ने बताया कि वह और फरमान खान फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की केरल में शूटिंग कर रहे थे, और उसी दौरान उनकी एक-दूसरे से मुलाकात हुई। फरमान ने बताया कि पहले मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, पर उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा शॉक में, पोस्ट में किए चौंकाने वाले दावे
मोनालिसा के यूं अचानक शादी करने से हर कोई सन्न है। उनका परिवार भी इससे आहत है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी शॉक में हैं, जिन्होंने मोनालिसा को ‘द मणिपुर डायरी’ से फिल्मों में लॉन्च किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा किया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार बन चुकी है। सनोज ने यह भी दावा किया कि मोनालिसा ने शादी जैसा कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है और मैनेजर ने उसका दक्षिण भारत में सौदा कर दिया था।