Home » उत्तर प्रदेश » यूपी नगर निगम का पहला नतीजा आया सामने, झांसी की मेयर सीट पर जीती बीजेपी

यूपी नगर निगम का पहला नतीजा आया सामने, झांसी की मेयर सीट पर जीती बीजेपी

झांसी। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर का पहला नतीजा झांसी से आ गया है। बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से अधिक वोट से हरा दिया है। बचे. . .

झांसी। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर का पहला नतीजा झांसी से आ गया है। बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से अधिक वोट से हरा दिया है। बचे हुए 16 नगर निगमों के मेयर चुनाव में बीजेपी 15 सीट पर आगे है। यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों के मेयर चुनाव में पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आर्य जीत गए हैं। बीजेपी 17 में 16 सीट पर आगे चल रही है। सिर्फ आगरा में बसपा आगे चल रही है। सपा मेयर चुनाव में एक भी सीट पर आगे नहीं है। बीजेपी कैंडिडेट को झांसी में 73 हजार से ज्यादा वोट मिला है। बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस कैंडिडेट अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से भी अधिक वोट के मार्जिन से हराया है।
मतगणना कर्मियों को मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है। बिना पास के मतगणना केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य उपकरण लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। माना जा रहा है कि सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होने के करीब 4 घंटे बाद यानी लगभग दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट आना शुरू हो सकता है।
पहले 17 नगर निगम में मेयर पद के आएंगे नतीजे
पहले नगर निगम में ईवीएम के जरिए हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों के गिनती की प्रक्रिया बैलेट वोट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक सभी 17 नगर निगम में मेयर पद पर रिजल्ट जारी हो जाएंगे। नगर निगम में वार्डों की संख्या के आधार पर उसे कई भाग में बांटा गया है। इन चरणों के आधार पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। यूपी में 199 नगरपालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराया गया है।

Web Stories
 
नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने से क्या होता है? ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान