Home » मनोरंजन » रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम बने माता पिता, घर आई नन्ही परी, फैंस को दिखाई पहली झलक

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम बने माता पिता, घर आई नन्ही परी, फैंस को दिखाई पहली झलक

मुंबई। मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी. . .

मुंबई। मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। यह गुड न्यूज रणदीप ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी हैं, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में उनके पिता अपनी पोती को गोद में लिए खूब मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

“दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई

इन फोटोज को शेयर कर रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा-“दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई। आज जब मैं खुद पिता बना हूं, तो पापा के लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी बच्ची और जिंदगी भर का प्यार।”

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे रणदीप-लिन

बता दें, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी रचा ली। अब शादी के करीब ढाई साल बाद पहले बच्चे का स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम