Home » राजस्थान » राजस्थान में भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह चिपक गए शव; हाईवे पर मची चीख-पुकार

राजस्थान में भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह चिपक गए शव; हाईवे पर मची चीख-पुकार

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुआ। कार में सवार सभी लोग कालाखो के रहने वाले. . .

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुआ। कार में सवार सभी लोग कालाखो के रहने वाले थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दरअसल,जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ।

अचानक कार बेकाबू

कालाखो गांव के निवासी छह युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। फिर अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची। तभी एक ट्रेलर से कार की भीषण भिड़ंत हो गई।

चार ने मौके पर तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाद में दो और युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी लाल योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित पुत्र लालराम बैरवा और समयसिंह पुत्र रामसिंह योगी के रूप में हुई है। सभी शवों को पीएम के लिए अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में रखवाया गया है। चार शव सिकंदरा अस्पताल, एक शव जयपुर और एक शव दौसा जिला अस्पताल भेजा गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम